शिक्षा व्यवस्था में कसावट: आष्टा में समीक्षा बैठक, लापरवाहों पर कार्रवाई की चेतावनी



शिक्षा व्यवस्था में कसावट: आष्टा में समीक्षा बैठक, लापरवाहों पर कार्रवाई की चेतावनी

समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश, अपार आईडी और ड्रॉपआउट बच्चों पर विशेष फोकस

आष्टा की आवाज/ नवीन शर्मा

आष्टा, 10 जून 2026। नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 को सुचारू एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से बुधवार को सांदीपनी हायर सेकेंडरी स्कूल, आष्टा में शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नितिन कुमार टाले ने की।

बैठक में छात्र मैपिंग, यू-डायस प्लस पोर्टल पर प्रविष्टि, क्षतिग्रस्त शाला भवनों की मरम्मत, अपार आईडी जनरेशन, विद्यार्थियों के आधार कार्ड अद्यतन, ड्रॉपआउट बच्चों को पुनः विद्यालयों से जोड़ने, 'हमारे शिक्षक' ऐप के माध्यम से शिक्षक उपस्थिति, 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान, निःशुल्क पाठ्य-पुस्तक वितरण, एफएलएन गतिविधियों, पीएम पोषण, गणवेश एवं साइकिल वितरण सहित विभिन्न योजनाओं और कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

एसडीएम नितिन कुमार टाले ने सभी संकुल प्राचार्यों, बीएसी एवं जनशिक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की प्राथमिकता वाले सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में विकासखंड स्रोत समन्वयक अजब सिंह राजपूत को निर्देशित किया गया कि जिन जनशिक्षा केंद्रों में कार्यों की प्रगति संतोषजनक नहीं है, वहां के जनशिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई का प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करें। साथ ही सभी शिक्षकों को समय पर विद्यालय पहुंचने तथा लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।


एसडीएम ने विशेष रूप से अपार आईडी निर्माण अभियान को गंभीरता से लेने और शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग की योजनाओं का लाभ प्रत्येक विद्यार्थी तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

बैठक के दौरान प्राचार्यों एवं जनशिक्षकों द्वारा रखी गई विभिन्न समस्याओं और सुझावों का मौके पर ही निराकरण किया गया।

इस अवसर पर बीआरसीसी अजब सिंह राजपूत, प्राचार्य सितवत खान, गोरीशंकर वर्मा, कमल सिंह मालवीय, कल्याण सिंह ठाकुर, देवजी मेवाड़ा, मनोज कुमार विश्वकर्मा, मनोहरलाल विश्वकर्मा, नारायण सिंह मेवाड़ा, फूलचंद सांकले, श्रीमती शालिनी सरासिया सहित जनशिक्षक शिवनारायण वर्मा, ज्ञान सिंह मेवाड़ा, केदार सिंह परमार, अकेसिंह ठाकुर, एलम परमार, राजेंद्र सिंह ठाकुर, बहादुर सिंह ठाकुर, मुकेश कुमार चित्तौड़ा एवं समस्त संकुल प्राचार्य, जनशिक्षक और बीएसी उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

हमारे चैनल में जुड़ने के लिय अभी अपना फॉर्म भरे अप्लाई now पर tuch करें . Apply Now
Accept !