अनुकरणीय पहल सृजन स्कूल संचालक ने बड़ा दिल दिखाते हुवे स्कूल भवन के विवाद को बिना शर्त किया ख़त्म

 


अनुकरणीय पहल सृजन स्कूल संचालक ने बड़ा दिल दिखाते हुवे स्कूल भवन के विवाद को बिना शर्त किया ख़त्म|

आष्टा की आवाज़ / नवीन शर्मा

आष्टा -सृजन स्कूल के संचालक और मकान मालिक के बिच चल रहे वर्षो पुराने विवाद का स्कूल प्रबंधन और संचालक की उदारता के कारण वर्षो पुराने विवाद का पल भर मे निराकरण कर आम लोगो के लिए मिसाल कायम की स्कूल संचालक रामनरेश यादव ने सकल जैन श्वेताम्बर समाज के अध्यक्ष पवन सुराणा श्री संघ के उपाध्यक्ष विनीत सिंघी को बुलाकर उन्हें स्कूल भवन की चाबी नगर के वरिष्ठ अधिवक्ता पत्रकार सुधीर पाठक की उपस्थिति बिना किसी समझौते के  सौंप दी  और नगर मे चल रही अफवहॉ पर विराम लगा दिया आपको बता दे की पिछले कुछ वर्षो से मकान मालिक और किरायेदार सृजन स्कूल के बिच स्कूल भवन को लेकर विवाद चल रहा था जिसे पल भर मे हीं बड़ा दिल दिखाते हुये रामनरेश यादव ने बिना किसी शर्त के समाज जन को भवन की चाबी सोपकर सारे विवाद को खत्म कर दिया |


आज के ये कार्य उन लोगो के लिए बहुत अच्छा उदाहरण है जो कोर्ट कचहरी के चक्कर मे वर्षो तक लड़ते रहते है रामनरेश यादव ने आज ये साबित किया की उनके बारे मे जो अफवाहे नगर मे फैला रखी थी वह सिर्फ उनकी छवि को धूमिल करने का झूठा प्रयास था जो उनके आलोचक करते रहे है|


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

हमारे चैनल में जुड़ने के लिय अभी अपना फॉर्म भरे अप्लाई now पर tuch करें . Apply Now
Accept !