कलेक्टर ने नागरिकों को दीं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

 


कलेक्टर ने नागरिकों को दीं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

  आष्टा की आवाज़ / नवीन शर्मा


कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के समस्त नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान, लोकतंत्र और देश की एकता एवं अखंडता का प्रतीक है। यह दिन हमें स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और संविधान निर्माताओं के आदर्शों को स्मरण करने का अवसर देता है। 

कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने कहा कि संविधान ने हमें समानता, न्याय और अधिकार प्रदान किए हैं तथा इसके साथ ही अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा भी दी है। उन्होंने जिलेवासियों से आह्वान किया कि सभी नागरिक आपसी सद्भाव, भाईचारे और सहयोग की भावना के साथ मिलकर जिले के विकास में सक्रिय सहभागिता निभाएं। कलेक्टर ने कहा कि जनसहयोग और आपसी भाईचारे की भावना के साथ सीहोर जिला निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगा और राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

हमारे चैनल में जुड़ने के लिय अभी अपना फॉर्म भरे अप्लाई now पर tuch करें . Apply Now
Accept !