भगवान की प्रतिमाएं चोरी, जैन समाज में आक्रोश”

 


भगवान की प्रतिमाएं चोरी, जैन समाज में आक्रोश”

नवग्रह जिनालय चोरी कांड के खुलासे की मांग तेज, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, कहा धार्मिक आस्था पर हुआ शर्मा आघात

आष्टा की आवाज़ /नवीन शर्मा 

आष्टा। इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध नवग्रह जिनालय ग्रेटर बाबा में हुई बड़ी चोरी की घटना को लेकर जैन समाज में लगातार आक्रोश बढ़ता जा रहा है। घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को कोई ठोस सफलता नहीं मिलने पर आष्टा के विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम नितिन कुमार टाले को सौंपकर मामले के शीघ्र खुलासे एवं चोरी गई भगवान की प्रतिमाओं की बरामदगी की मांग की।

ज्ञापन अखिल भारतीय पुलक महिला जागृति मंच मेन शाखा आष्टा, श्री दिगंबर जैन सामाजिक कल्याण न्यास आष्टा तथा समस्त समाजजन एवं श्रद्धालुओं की ओर से सौंपा गया। इस दौरान समाज के पूर्व संरक्षक दिलीप सेठी, विधानचंद जैन श्रीमोड, वरिष्ठ समाजसेवी सुखानंद जैन सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

ज्ञापन का वाचन समाज के पूर्व अध्यक्ष यतेन्द्र जैन भूरु भाई ने किया। उन्होंने बताया कि सोमवार 4 मई की देर रात अज्ञात चोरों ने नवग्रह जिनालय ग्रेटर बाबा में धावा बोलकर भगवान की पांच चांदी की मूर्तियां, चार अष्टधातु की प्रतिमाएं, 25 कलश, एक छत्र, पांडुकशिला तथा पूजा में उपयोग होने वाले चांदी के बर्तन सहित कई पूजनीय धार्मिक सामग्री चोरी कर ली।

समाजजनों ने इस घटना को केवल चोरी नहीं, बल्कि धार्मिक आस्था एवं श्रद्धा पर गहरा प्रहार बताया। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि मंदिरों में स्थापित प्रतिमाएं करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं से जुड़ी होती हैं और इस प्रकार की घटनाएं समाज में असुरक्षा एवं आक्रोश का वातावरण निर्मित करती हैं।

समाज प्रतिनिधियों ने कहा कि घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस प्रशासन अब तक किसी निष्कर्ष तक नहीं पहुंच पाया है, जिससे श्रद्धालुओं में चिंता और नाराजगी लगातार बढ़ रही है। उन्होंने मांग की कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कर शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए तथा चोरी गई भगवान की प्रतिमाएं एवं धार्मिक सामग्री बरामद की जाए।

ज्ञापन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से प्रदेशभर के मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की मांग भी की गई। समाजजनों ने प्रमुख मंदिरों में सीसीटीवी कैमरे, रात्रि गश्त एवं सुरक्षा प्रबंधन बढ़ाने जैसे प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता बताई, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

ज्ञापन सौंपने के दौरान विधानचंद श्रीमोड, दिलीप सेठी, सुखानंद जैन, नरेन्द्र जैन उमंग, नरेन्द्र गंगवाल, जितेंद्र जैन, यतेंद्र जैन श्रीमोड, प्रशांत जैन, प्रशाल प्रगति, नीरज जैन पूजा, एडवोकेट पल्लव प्रगति, सुमत जैन स्वस्तिक, पार्षद कमलेश जैन, डॉ. राजेंद्र जैन वर्धमान, सुरेश जैन अलीपुर, इंदर जैन अलीपुर, दिनेश जैन सहारा, मोहित कासलीवाल, भूपेंद्र जैन, नितेश जैन बजरंग कॉलोनी, दीपक जैन कंचन, अमर जैन गुरुकृपा, मनोज जैन, राजू श्रीमोड, विकास जैन चिक्कू, सिद्धांत सेठी, राहुल सेठी, एडवोकेट मंजीत जैन, नितेश जैन पान, अंकित गोपी श्रीमोड सहित अनेक पदाधिकारी एवं श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

हमारे चैनल में जुड़ने के लिय अभी अपना फॉर्म भरे अप्लाई now पर tuch करें . Apply Now
Accept !