नेमावर से भोपाल जाते वक्त आष्टा पहुंचे देवास सांसद, विधायक कार्यालय पर हुआ भव्य स्वागत
आष्टा की आवाज / नवीन शर्मा
आष्टा। देवास लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी बुधवार को नेमावर से भोपाल जाते समय अल्प समय के लिए आष्टा स्थित विधायक कार्यालय पहुंचे। इस दौरान विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा सांसद का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।
विधायक कार्यालय पहुंचने पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी को साफा एवं रामनामी दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया तथा स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर संगठनात्मक विषयों, भाजपा के प्रशिक्षण शिविर एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक जानकारी साझा की गई।
कार्यक्रम के दौरान नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, सुशील संचेती, नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल चौरसिया, तारा कटारिया, रितु जैन, संध्या देवांग, धनरूपमाल जैन, मोहित सोनी, योगेंद्र ठाकुर, हरेन्द्र ठाकुर,अर्जुन ठाकुर, अवनीश पिपलोदिया, राजेश घेंघट, मानसिंह ठाकुर, मुकेश परमार (सरपंच), जगदीश पोरवाल (सरपंच), बाबूलाल मेवाड़ा (सरपंच), शिवनारायण मेवाड़ा, बलवीर ठाकुर, अनिमेष सोनी, कृष्णा शर्मा, जितेन्द्र ठाकुर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी का रामनामी दुपट्टा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया।


