संस्कृति स्कूल की बेटियों ने लहराया सफलता का परचम, विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने किया सम्मानित

 


संस्कृति स्कूल की बेटियों ने लहराया सफलता का परचम, विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने किया सम्मानित


आष्टा की आवाज़ / नवीन शर्मा 

आष्टा। शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहे स्थानीय संस्कृति हायर सेकेंडरी स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर नगर और जिले का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता पर आष्टा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने विद्यालय पहुंचकर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय की होनहार छात्रा आरुषी बुधवन्त ने कक्षा 12वीं में 480 अंक (96%) अर्जित कर सीहोर जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे आष्टा क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। वहीं छात्रा आशी ताम्रकार ने 457 अंक (91.4%) तथा तमन्ना बालोदिया ने 452 अंक (90.4%) प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कक्षा 10वीं के परिणामों में भी विद्यालय की बेटियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया। प्राची वर्मा ने 456 अंक (91.2%) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि अर्निका जैन ने 443 अंक (88.6%) के साथ द्वितीय एवं राधा सैंधव ने 419 अंक (83.8%) अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।


इस अवसर पर विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर ने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि “मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की असली कुंजी है। संस्कृति स्कूल के विद्यार्थियों ने यह सिद्ध कर दिया है कि छोटे शहरों की प्रतिभाएं भी बड़े मुकाम हासिल कर सकती हैं।”

उन्होंने विद्यालय के प्राचार्य श्री सर्वेश उपाध्याय सहित समस्त शिक्षक स्टाफ को भी बधाई देते हुए कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और निरंतर प्रयासों का ही परिणाम है कि विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है।

विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह के दौरान उत्साह और गौरव का माहौल देखने को मिला। विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने इस सफलता को विद्यालय के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

हमारे चैनल में जुड़ने के लिय अभी अपना फॉर्म भरे अप्लाई now पर tuch करें . Apply Now
Accept !