प्रदर्शनकारियों द्वारा मनमर्जी करने प्रशासन पर बनाया जा रहा दबाव - सीएमओ

 


निकाय की प्रशासनिक व्यवस्था बिगाड़ने एवं सफाई मित्रों को भड़काने के उद्देश्य से किया जा रहा प्रदर्शन

प्रदर्शनकारियों द्वारा मनमर्जी करने प्रशासन पर बनाया जा रहा दबाव - सीएमओ

आष्टा की आवाज़ /नवीन शर्मा 

आष्टा। नगरपालिका परिषद आष्टा द्वारा योजना संबंधी, सफाई मित्रों सहित अन्य कर्मचारियों के हितार्थ तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ ही नगर में मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराना जैसे सभी कार्य नियमों एवं शासन के निर्देशानुसार संपन्न किए जा रहे है। 

मुख्य नगरपालिका अधिकारी विनोदकुमार प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछैक व्यक्तियों द्वारा अपने निजी लाभ के चलते कर्मचारियों को दिग्भ्रमित कर संगठन का अनैतिक उपयोग कर कर्मचारियोें को भड़काने जैसा कृत्य किया जा रहा है जो विधि संगत नही है। पूर्व में भी ऐसे विध्वंसक लोगों द्वारा सफाई मित्रों एवं अन्य कर्मचारियों में फूट डालकर नगर का वातावरण खराब करने का प्रयास किया गया था, तत्समय भी नपा प्रशासन द्वारा सामंजस्य स्थापित कर सामान्य स्थिति बनाकर नियमानुसार मांगों की पूर्ति के लिए आश्वस्त किया जा चुका था, क्योंकि शासकीय विभाग में नियमों का पालन करते हुए ही कार्य किया जाना संभव है दस्तावेजी कार्यवाही सहित अन्य गतिविधियों में समय लगना लाजमी है। 

सीएमओ श्री प्रजापति ने बताया कि शासन द्वारा सफाई मित्रों सहित अन्य कर्मचारियों की ई-अटेंडेंस का प्रावधान है, जिसका पालन कराना नगरपालिका का दायित्व है, ऐसे में कुछैक सफाई कर्मचारियों द्वारा ई-अटेंडेंस नही लगाई जाती है तथा ऐसे भी कर्मचारी है जो ई-अटेंडेंस लगाकर अपने कर्त्तव्य पर अनुपस्थित रहते है। ऐसी स्थिति में ऐसे कर्मचारियों पर नियमानुसार कार्यवाही की जाना आवश्यक है।  

ईपीएफ-जीपीएफ भुगतान प्रक्रिया में है - मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री प्रजापति ने संगठन द्वारा की जा रही हड़ताल का कटाक्ष करते हुए कहा कि इनके द्वारा लगाए जा रहे सभी आरोप निराधार है। नपा कर्मचारियों को ईपीएफ, जीपीएफ का भुगतान नियमानुसार दिया जा रहा है, संस्थान में 8 माह का कार्यकाल हुआ है, जिसमें 4 माह का जमा किया जा चुका है, शेष मार्च माह की समाप्ति तक जमा करने की प्रक्रिया में है। ईपीएफ-जीपीफ जैसी प्रक्रिया पूर्ण ऑनलाईन प्रक्रिया है इसमें अनियमितता उत्पन्न होना असंभव है। साथ ही नपा के समस्त सफाई मित्रों सहित कर्मचारियों को समय पर वेतन भुगतान किया जा रहा है। 

सीएमओ श्री प्रजापति ने यह भी बताया कि प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सफाई मित्रों से उनकी योग्यता के विपरीत कार्य लिया जा रहा है। नपा में सफाई व्यवस्था में अनुभव को प्राथमिकता दी जाती है, साथ ही उपलब्ध सफाई मित्रों की संख्या सीमित होने के कारण कार्य आवंटन प्रशासनिक आवश्यकता एवं उपलब्धता के आधार पर किया जाता है। वर्तमान में शासन स्तर पर स्वच्छता निरीक्षण की पदस्थापना निकाय में नही होने के कारण एवं सफाई कार्य को सुव्यवस्थित करने हेतु सहायक स्वच्छता निरीक्षक को प्रभार स्वरूप नियुक्त किया गया है, जो पूर्णतः प्रशासनिक निर्णय है। 

सीएमओ श्री प्रजापति ने बताया कि प्रदर्शनकारियों द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन पूर्ण रूप से असत्य तथ्यों पर आधारित है। इनका उद्देश्य कर्मचारियों को भड़काना, अनुशासनात्मक कार्यवाही का विरोध करना, प्रशासन पर दबाव डालना है। इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी को जानकारी देकर स्थिति से अवगत कराया जा चुका है। 

सीएमओ श्री प्रजापति ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रदर्शनकारियों द्वारा किए जा रहे भ्रामक प्रदर्शन पर ध्यान नही देते हुए नगर को साफ एवं स्वच्छ बनाए रखने में निकाय का सहयोग करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

हमारे चैनल में जुड़ने के लिय अभी अपना फॉर्म भरे अप्लाई now पर tuch करें . Apply Now
Accept !