अखण्ड ब्राह्मण समाज की नवीन कार्यकारिणी का गठन, धूमधाम से मनाई जायगी श्री परशुराम जयंती
19 अप्रेल को आयोजित होगा ब्राह्मण परिणय महोत्सव
6 ब्राह्मण कन्याओ का होगा विवाह
आष्टा की आवाज़ /नवीन शर्मा
आष्टा - अखण्ड ब्राह्मण समाज की वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल पूर्ण होने के पश्चात समाज में नई ऊर्जा और उत्साह के साथ नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया है। समाजजनों एवं वरिष्ठजनों की सर्वसम्मति से पूर्व में समाज के नये ऊर्जावान अध्यक्ष के रूप में विनीत त्रिवेदी का चयन किया गया था। अध्यक्ष बनने के पश्चात उन्होंने समाज की गतिविधियों को सुदृढ़ एवं व्यवस्थित रूप से संचालित करने के उद्देश्य से संयोजक मण्डल के मार्गदर्शन में नई कार्यकारिणी का विस्तार किया।
संयोजक मण्डल में श्री राजेश जी शर्मा, श्री मनीष जी पालीवाल, श्री दिनेश जी शर्मा, श्री अतुल जी शर्मा, श्री रवि जी शर्मा, श्री संजीव जी दीक्षित एवं श्री अनंत जी जोशी की अनुशंसा पर आगामी परशुराम जयंती उत्सव एवं अक्षय तृतीया जैसे महत्वपूर्ण आयोजनों को ध्यान में रखते हुए नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया, ताकि समाज के सभी धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का संचालन सुव्यवस्थित और गरिमामय ढंग से किया जा सके।
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ एवं सम्मानित सदस्यों को सलाहकार मण्डल में भी शामिल किया गया, जिनमें सर्वेश उपाध्याय, डॉ. अतुल उपाध्याय, संतोष शर्मा, धर्मेन्द्र गौतम, अनिल नायर, मुकेश पाठक, कालू भट्ट, जी.पी. उपाध्याय एवं श्याम शर्मा सलिल की सहमति एवं मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ।
नवगठित कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर समाज के सक्रिय एवं समर्पित सदस्यों को दायित्व सौंपे गए हैं। इनमें परशुराम जयंति अध्यक्ष के रूप में गबु शर्मा, परिणय उत्सव अध्यक्ष के रूप में दिलीप शर्मा, तथा युवा अध्यक्ष के रूप में गौतम शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी प्रकार उपाध्यक्षगण में निलेश शर्मा (अलीपुर), मनोज नागर, जितेन्द्र दुबे (एडवोकेट), गणेश दुबे, हिमांशु शर्मा (अलीपुर), संतोष शर्मा (चंदन नगर), प्रवीण तिवारी (रॉयल कॉलोनी), जे.पी. शर्मा (एडवोकेट), सुरेश शर्मा एल.आई.सी., जितेन्द्र शर्मा, कुलदीप शर्मा (अलीपुर), गगन तिवारी एवं रामकृष्ण शर्मा को मनोनीत किया गया है।
महासचिव के रूप में नवीन शर्मा, सचिव के रूप में सुनील शर्मा (शास्त्री) तथा सह-सचिव के रूप में रवि श्रोत्रिय, अखिलेश पण्ड्या (अलीपुर), विवेक दुबे, आयुष शर्मा, भविष्य शर्मा, अर्पित रावत, अनुराग शर्मा एवं प्रियांश शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है।
कोषाध्यक्ष के रूप में संजीव दीक्षित को नियुक्त किया गया है, वहीं प्रवक्ता के रूप में कुलदीप शर्मा (एडवोकेट) एवं पं. योगेश शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मीडिया प्रभारी के रूप में संजय जोशी, अमित मंकोड़ी, शैलेष शर्मा, प्रवेश शर्मा एवं अक्षत पाठक को दायित्व दिया गया है। कार्यालय प्रभारी के रूप में राजेन्द्र राजू पाठक एवं किरण कुमार शर्मा, जबकि सहायक कार्यालय प्रभारी के रूप में ओ.पी. शर्मा (अरिहन्त) एवं संतोष दुबे को नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार महोत्सव प्रभारी के रूप में बसंत पाठक, गणेश दुबे एवं निलेश शर्मा, भोजन प्रभारी के रूप में डॉ. कैलाश शर्मा, डॉ. कृष्णकांत शर्मा, डॉ. मनीष दुबे, हेमन्त त्यागी एवं मनोज शर्मा, तथा चल समारोह प्रमुख के रूप में अंकित तिवारी, अक्षत पाठक एवं पुष्पेन्द्र उपाध्याय को दायित्व सौंपा गया है।
संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से संगठन मंत्री के रूप में अजय शर्मा एल.आई.सी., सुनील तिवारी एवं दीपक तिवारी, संगठन प्रमुख के रूप में विजय उदैनिया एवं प्रमोद शर्मा, तथा प्रचार मंत्री के रूप में दीपराज शर्मा, कपिश शर्मा, यश शर्मा एवं राज शर्मा को चुना गया है।
नवीन कार्यकारिणी में मनोनीत किये गये सभी पदाधिकारियों को अध्यक्ष विनीत त्रिवेदी द्वारा हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की गई। उन्होंने कहा कि समाज ने सभी पदाधिकारियों को उनकी सक्रियता, समर्पण एवं समाज के प्रति योगदान को ध्यान में रखते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारी पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए समाज के हित में कार्य करेंगे तथा संगठन की गरिमा और प्रतिष्ठा को और अधिक ऊँचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही संगठन को और अधिक सशक्त, संगठित एवं सक्रिय बनाने के लिए सभी मिलकर कार्य करेंगे। समिति के सभी आशीर्वाददाता सुधीर पाठक, एम पी शुक्ला, प्रेमनारायण शर्मा, कन्हैयालाल शर्मा, हरिनारायण शर्मा, डालेंद्र कुमार शर्मा, शिवचंद्र पाठक, कैलाश शर्मा, रघुनंदन चौधरी, चंद्रशेखर पंड्या, राधारमन पंड्या, मनोहरलाल पंड्या, कैलाश नारायण श्रोत्रिय, ओम प्रकाश शर्मा, टीकाराम शर्मा, सुरेश पालीवाल, मोहनबाबू शर्मा, रामभरोसे शर्मा, बुद्धिनारायण तिवारी, गोविंद शर्मा, संतोष शर्मा उक्त सभी सदस्यों को नवीन कार्यकारिणी की बधाई दी !


