*नगर की चौताली माथुर ने खैरागढ़ यूनिवर्सिटी में गोल्ड मेडल प्राप्त किया।*
*आष्टा की आवाज़/ नवीन शर्मा*
आष्टा - नगर के संगीत आश्रम काशिप कला केंद्र की प्रशिक्षु रही चौताली माथुर ने अपने सुर ताल सौरभ से सभी को महकाते हुए स्वर्णिम सफलता हासिल की है। चौताली ने छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ संगीत विश्व विद्यालय से तबला से मास्टर डिग्री मे टॉप करके स्वर्ण पदक हासिल किया है । बीते दिनों छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने गणतंत्र दिवस समारोह में चौताली को स्वर्ण पदक प्रदान किया।सभी मित्र परिजन और शुभचिंतकों ने संगीत गुरु राम श्रीवादी की शिष्या चौताली के सुयश और इस गौरव पूर्ण उपलब्धि पर प्रशन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।


