आरएएफ (रैपिड एक्शन फोर्स) भोपाल इकाई द्वारा कानून-व्यवस्था की दृष्टि से अनुभाग आष्टा में एरिया डोमिनेशन एवं फ्लैग मार्च किया गया ।
नवीन शर्मा/आष्टा की आवाज़
आष्टा आरएएफ RAF (रैपिड एक्शन फोर्स) भोपाल इकाई, जो कानून-व्यवस्था की दृष्टि से जिला सीहोर हेतु आवंटित है, द्वारा जावर एवं आष्टा क्षेत्रों में भ्रमण किया गया। इस दौरान साम्प्रदायिक चुनौती वाले क्षेत्रों, कानून-व्यवस्था की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों, एवं अपराध-संभावित स्थानों का निरीक्षण कर संपूर्ण क्षेत्र के संबंध में आवश्यक जानकारी एकत्रित की गई। जिला पुलिस बल के साथ समन्वय स्थापित करते हुए एरिया डोमिनेशन एवं फ्लैग मार्च निकाला गया, जिससे आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ हो सके। साथ ही किसी भी आपातकालीन स्थिति में आरएएफ द्वारा प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने की दृष्टि से भी यह भ्रमण किया गया।
आष्टा क्षेत्र में फ्लैग मार्च का विवरण
पुलिस अधीक्षक सीहोर के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) आष्टा की उपस्थिति में थाना आष्टा, थाना पार्वती एवं थाना जावर के बल के साथ आरएएफ कंपनी द्वारा आष्टा क्षेत्र के संवेदनशील एवं अत्यधिक व्यस्त मार्गों पर एरिया डोमिनेशन एवं फ्लैग मार्च निकाला गया।
फ्लैग मार्च का मार्ग इस प्रकार रहा
अस्पताल चौराहा, खत्री मार्केट, राम मंदिर, गंज चौराहा, सिकंदर बाज़ार, बड़ा बाजार, पुराना बस स्टैंड होते हुए भ्रमण किया गया, जहां समय-समय पर सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं।
इस कार्यवाही में उपस्थित अधिकारीगण
अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) आष्टा,थाना प्रभारी आष्टा श्री गिरीश दुबे,थाना प्रभारी पार्वती श्री हरि सिंह परमार,थाना प्रभारी जावर श्रीमती नीता देयारवाल,आरएएफ भोपाल इकाई एवं जिला पुलिस बल उपस्थित रहे।


