विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने 16 ग्राम पंचायतों को वितरित किये पानी के टैंकर



विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने 16 ग्राम पंचायतों को वितरित किये पानी के टैंकर

 79 पंचायतों को 1 करोड़ 25 लाख 77 हजार के टैंकर वितरित किये गये

2047 में भारत को आत्मनिर्भर भारत बना कर प्रधानमंत्री के सपने को पूरा करना हम सभी का लक्ष्य-गोपालसिंह इंजीनियर


आष्टा की आवाज़/नवीन कुमार शर्मा


आष्टा । आज पूरा मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की सरकार डॉक्टर मोहन यादव जी के नेतृत्व में जो विकास के कार्य किये उस  सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर विकास,सेवा,और विश्वास के दो वर्ष पूर्ण होने पर पूरे मध्य प्रदेश में दो साल बेमिसाल के कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं । आज इसी कड़ी में आष्टा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर द्वारा विधायक निधि 2025-26 के तहत स्वीकृत आष्टा  विधानसभा क्षेत्र की 16 ग्राम पंचायत को स्वीकृत किए गए पानी के टैंकरों का वितरण समारोह पूर्वक किये गए  । अभी तक विधायक गोपालसिंह इंजीनियर द्वारा विधायक निधि है 79 ग्राम पंचायतों को 1 करोड़ 25 लाख 77 हजार के 79 टैंकरों का वितरण किये जा चुके है ।

इस अवसर पर विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने 2 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित टैंकर वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 2 वर्ष पूर्व मध्य प्रदेश की 8 करोड़ जनता ने भारतीय जनता पार्टी को जो आशीर्वाद प्रदान किया था और सरकार बनाई थी । आज उस सरकार के 2 वर्ष पूर्ण हुए हैं । 2 वर्ष पूर्ण होने पर हमारे पास उपलब्धियां का बड़ा भंडार आप सबके सामने है । आज केवल आष्टा विधानसभा क्षेत्र की ही बात करें तो आष्टा विधानसभा क्षेत्र में लगभग ढाई सौ करोड रुपए के विकास कार्य विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे हैं । जो कार्य पूर्ण हो गए हैं तथा जिन कार्यों का शुभारंभ होना है हम जल्द ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को आष्टा लाएंगे और विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण उनके हाथों से करायेंगे । विधायक ने आज कांग्रेस को भी खरी खोटी सुनाई विधायक ने कहा  मध्य प्रदेश में 60 वर्ष तक कांग्रेस का शासन रहा । लेकिन कांग्रेस ने गरीबों, पीड़ितों, शोषितों, अल्पसंख्यकों को केवल वोट के नाम पर उनका उपयोग किया । उनके विकास और उत्थान के लिए कुछ नहीं किया । कांग्रेस की जब सरकार हुआ करती थी । तब वह गरीबी मिटाओ का जोर-जोर से नारा लगती थी । लेकिन वह अपने 60 साल के शासन में गरीबी तो नहीं मिटा सकी लेकिन गरीबों को और जरूर गरीब कर दिया । वहीं जब से मध्य प्रदेश और देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार श्री नरेंद्र मोदी जी एवं डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में केंद्र और राज्य में बनी है तब से लेकर आज तक विकास के अनेकों कार्य किए गए और उसके परिणाम यह है कि आज देश में 25 करोड़ से अधिक लोग जो गरीबी की रेखा के नीचे जिया करते थे आज वह विकास कार्यों के कारण सरकार द्वारा बनाई गई उनके उत्थान और विकास की योजनाओं के कारण गरीबी रेखा से ऊपर उठकर आए हैं । हमारी सरकार रोटी कपड़ा और मकान को लेकर हर गरीब को भरपूर भोजन मिले इसके लिए प्रधानमंत्री द्वारा 82 करोड लोगों को निशुल्क अन्न प्रदान किया जा रहा है । गरीबों के लिए जो अभी तक झुग्गी में रहा करते थे आज उनके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बने है, बीमारो को जल्द से जल्द उच्च इलाज मिले इसके लिए 5 लाख तक का आयुष्मान कार्ड सहित शिक्षा स्वास्थ्य आदि के का क्षेत्र में कई कार्य किया जा रहा है । विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने कहा कि जल्द ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हमारे द्वारा 2011 से 2019 तक की जो सूची हमारे सरपंचों द्वारा और नगर पालिका नगर परिषद द्वारा बनाई गई थी उन सबको हमने लगभग स्वीकृत की है । वही 16 हजार पीएम आवास और हम इस साल लाए हैं और वह पूरे क्षेत्र में गरीबों को मिलेंगे । नए जो नाम आवास योजना में जुड़े हैं उन्हें भी हम इसका लाभ प्रदान करेंगे । विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने जो सपना देखा है 2047 तक भारत आत्मनिर्भर भारत सशक्त भारत और शक्तिशाली बने । विकास कार्यों के द्वारा हम 2047 में आत्मनिर्भर भारत बनाकर विश्व के सामने खड़े होंगे । आज हमारी सरकार महिलाओं के लिए किसानों के लिए युवाओं के लिए गरीबों के लिए हर क्षेत्र में उनके उत्थान और विकास के लिए कार्य कर रही है । विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने कहा कि आब जल्द ही  विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण और किसानों को नर्मदा का जल भी प्राप्त होगा । नर्मदा का जल को लेकर पार्वती नर्मदा लिंक की जो योजना चल रही थी वह भी अब अंतिम चरण में है । उसकी टेस्टिंग भी हो रही है, तथा जल्दी ही चार-पांच महीने के अंदर किसानों तक नर्मदा का जल पहुंचेगा । इस अवसर पर कार्यक्रम को जिला महामंत्री धारासिंह पटेल, राजेंद्र केशव, देवजी पटेल, राकेश सिसोदिया, विजेंद्र सिंह ठाकुर,शिव पाटीदार,सुनील आर्य, विजेंद्रसिंह ठाकुर, तेज सिंह कप्तान, विशाल चौरसिया, श्रीमती ऋतु जैन, उमेश शर्मा आदि ने भी संबोधित किया । इस अवसर पर कृपालसिंह ठाकुर,गिरजा कुशवाह,तारा कटारिया,रिंकू महेश्वरी,नीलिमा बैरागी,राजेन्द्रसिंह ठाकुर भी मंच पर उपस्तिथ थे ।कार्यक्रम का सफल संचालन सुशील संचेती ने किया एवं अंत में आभार नगर भाजपा की अध्यक्ष श्रीमती अंजनी विशाल चौरसिया द्वारा व्यक्त किया गया । आज सभी 16 ग्राम पंचायत 


कुंडिया नाथू, कुरावर  हर्निया गांव, भंवरी कला, ग्वाला, बड़ोदिया गाडरी, नवरंगपुर, बमुलिया खींची, डाबरी, हीरापुर, अरनिया राम, झारखेड़ी, सिंगार चोरी,अतरालीया,खटसुरा एवं ग्राम पंचायत हकीमाबाद स्थित विद्यासागर गो संवर्धन केंद्र गौशाला को टैंकर वितरित किए गए ।  प्रत्येक टैंकर 1 लाख 59 हजार 212 रुपए कीमत का है,जो जीआई सीट का बना है । आज विकास और सेवा के 2 वर्ष पूर्ण होने पर विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने 16 पंचायतों को ये बड़ी सौगात दी । आज वितरित किए गये टैंकर के बाद अभी तक आष्टा विधानसभा क्षेत्र की 79 ग्राम पंचायत में विधायक द्वारा विधायक निधि से प्रत्येक ग्राम पंचायत में टैंकर वितरण कर दिए गए हैं । आज विधायक ने घोषणा की है कि शेष बची ग्राम पंचायत को भी विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर द्वारा टैंकर वितरित दिये जाएंगे। कार्यक्रम में आये सभी 16 सरपंचों का भी विधायक की ओर से साफा बांद कर  स्वागत और सम्मान किया और उन्हें टैंकर सौंपै गए । इस अवसर पर आज आष्टा विधानसभा क्षेत्र के जो 16 पंचायतो को टैंकर दिए उनकी ओर से भी सभी सरपंचों ने विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर का स्वागत और सम्मान कर उनका आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम पश्चात वितरित किए गए सभी 16 टैंकरों की आष्टा नगर में विशाल रैली मोहित सोनी,सौरभ शीतल के नेतृत्व में निकाली गई जो अस्पताल चौराहा, बुधवारा,गल चौराहा, सुभाष चौक, गंज, सिकंदर बाज़ार,बड़ा बाजार,भवानी चौक से होते हुई पुराना बस स्टैंड पहुंची और यहां पर रैली का समापन हुआ । इस अवसर टैंकर वितरण कार्यक्रम में आज भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पार्षद बड़ी संख्या में उपस्थित थे 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

हमारे चैनल में जुड़ने के लिय अभी अपना फॉर्म भरे अप्लाई now पर tuch करें . Apply Now
Accept !