“संस्कृति स्कूल का परचम: आरुषी बुधवन्त बनी जिले की द्वितीय टॉपर, आष्टा का बढ़ाया मान”


🏆 “संस्कृति स्कूल का परचम: आरुषी बुधवन्त बनी जिले की द्वितीय टॉपर, आष्टा का बढ़ाया मान”

आष्टा की आवाज़ / नवीन शर्मा 

आष्टा। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा घोषित कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणामों में स्थानीय संस्कृति स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नगर एवं विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।

इस शानदार उपलब्धि में कक्षा 12वीं की छात्रा आरुषी बुधवन्त ने 480 अंक (96%) अर्जित कर सीहोर जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे आष्टा नगर के लिए गर्व का विषय है। इसी कक्षा में आशी ताम्रकार ने 457 अंक (91.4%) तथा तमन्ना बालोदिया ने 452 अंक (90.4%) प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

वहीं कक्षा 10वीं के परिणामों में प्राची वर्मा ने 456 अंक (91.2%) के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अर्निका जैन ने 443 अंक (88.6%) के साथ द्वितीय एवं राधा सैंधव ने 419 अंक (83.8%) के साथ तृतीय स्थान हासिल कर विद्यालय की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाया।

विद्यालय के प्राचार्य सर्वेश उपाध्याय एवं उपप्राचार्य महेन्द्र सिंह परिहार ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाओं—अनिता ताम्रकार, दिलीप शास्त्री, प्रदीप भूमरकर, हीरा चंदनानी, विकास माहेश्वरी, महेंद्र सिंह ठाकुर, इंदर धनगर, रिजवान सिद्दीकी, रितेश महेश्वरी, पवन मेवाड़ा एवं चिराग सोनी—ने भी सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

नगर के गणमान्य नागरिकों एवं अभिभावकों ने विद्यालय के अनुशासित वातावरण एवं उत्कृष्ट शिक्षण पद्धति को इस सफलता का आधार बताते हुए सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

हमारे चैनल में जुड़ने के लिय अभी अपना फॉर्म भरे अप्लाई now पर tuch करें . Apply Now
Accept !