टैलेंट का जलवा, यादों की विदाई — नियति ओर आयुष ने जीता ‘मार्टिनेट’ का ताज
आष्टा की आवाज़ / नवीन शर्मा
आष्टा (नि.प्र.) — मार्टिनेट विद्यालय में हायर सेकेंडरी के विद्यार्थियों के लिए आयोजित विदाई समारोह भावनाओं, उत्साह और यादगार पलों से भरपूर रहा। कार्यक्रम में जहां एक ओर छात्रों की शानदार प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया, वहीं विदाई की घड़ी ने माहौल को भावुक भी कर दिया।
समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक विनीत कुमार त्रिवेदी ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि “स्कूल जीवन भले समाप्त हो रहा हो, लेकिन विद्यार्थी जीवन अभी जारी है। यह आपके जीवन के नए अध्याय की शुरुआत है, जिसमें आपको और बेहतर बनकर आगे बढ़ना है।” उन्होंने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं।
कार्यक्रम का आयोजन संस्था के संचालक नोशे खान के मुख्य आतिथ्य में नगर के गीतांजलि गार्डन में सम्पन्न हुआ। कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स को प्रतीक चिन्ह और सुनहरी यादों के साथ विदाई दी।
🎖️ प्रतियोगिता के विजेता:
मिस्टर मार्टिनेट — आयुष जाटव
मिस मार्टिनेट — नियति तिवारी
बेस्ट ड्रेसअप (मेल) — सूफियान शेख
बेस्ट ड्रेसअप (फीमेल) — खदीजा कुलसुम
निर्णायक मंडल में सिविल अस्पताल के आयुष विभाग की यूनानी चिकित्सक डॉ. शाईनी अंजुम एवं नगर की डांसिंग स्टार जयश्री सुराणा शामिल रहीं, जिन्होंने विभिन्न राउंड्स के माध्यम से प्रतिभागियों की प्रतिभा और बुद्धिमत्ता का मूल्यांकन किया।
कार्यक्रम में कक्षा 11 के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत स्किट और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी को भावुक कर दिया और खूब तालियां बटोरीं।
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती प्रीति त्रिवेदी, उप-प्राचार्य श्रीमती शिखा तिवारी सहित मैनेजमेंट टीम के अतुल जैन सुराणा, रेखा शर्मा, कुशल भूतिया, राखी यादव एवं रचना ठाकुर तथा समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का संचालन कवि अतुल जैन सुराणा के साथ कक्षा 11 की छात्राओं यशिका नामदेव एवं राधिका वर्मा ने किया

